गृह विज्ञान विभाग की ओर से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा । संस्थान
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने स्वयं तैयार किए गए लहंगे, गाउन, फ्रॉक्स, बैंगल डेकोरेशन, ब्रोच और आंतरिक साज-सज्जा संबंधित आकर्षक वस्तुएं प्रस्तुत की। टाई एंड डाई और फैब्रिक प्रिंटिंग तकनीकों से तैयार किए गए विभिन्न डिजाइनों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कई वस्तुएं पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से तैयार की गई थीं, जिससे छात्राओं की जागरूकता भी झलकती है। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. हरप्रीत कौर मौजूद रहे। ब्यूरो