फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को जागरूक करें : डॉ. वैशाली

Sat, 26 Aug 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जिला निर्वाचन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग का आह्वान किया कि नए मतदाताओं को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए रंगोली, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता लाई जा सकती है।
एडीसी डॉ. शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा मतदाताओं को जोड़ना चाहिए। ऐसे में 18 साल की आयु वाले युवाओं को मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके लिए जिले के सभी कॉलेजों व स्कूलों में शिविर लगाने चाहिए और वहां पढ़ने वाले पात्र युवाओं का मतदाता पंजीकरण करना चाहिए ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मतदान का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित करना है। नया मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए दो फोटो, निर्वाचन क्षेत्र व उम्र से जुड़ा एक-एक दस्तावेज चाहिए। निर्वाचन क्षेत्र के लिए दस्तावेज- आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि उम्र से जुड़े दस्तावेज- आधार कार्ड, 10वीं की मार्क लिस्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक आदि होनी चाहिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़, चुनाव तहसीलदार जयकिशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें