फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30.340 किलोग्राम अफीम सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी काबू, 12 दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

सीआईए वन की टीम ने जनवरी 2021 में 30.340 किलोग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2021 को एसटीएफ हिसार की टीम द्वारा दो आरोपियों दर्शन सिंह निवासी लुहंद जिला पटियाला पंजाब व दविंद्र सिंह उर्फ विक्की निवासी भूरी माजरी जिला पटियाला पंजाब को एक ट्रक में 30.340 किलोग्राम अफीम की तस्करी करते हुये मेरठ रोड करनाल से कर्ण फिलिंग स्टेशन के सामने गांव अंधेडा के एरिया से गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर करनाल में 14 जनवरी 2021 में धारा 18सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान आरोपियों ने अफीम को आरोपी श्रवण कुमार निवासी गांव नौखा जिला बीकानेर राजस्थान से खरीदकर लाने बारे खुलासा किया गया था। आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने आरोपी श्रवण से व्हाट्सअप के माध्यम से बातचीत करके अफीम खरीदने का सौदा किया था और अफीम उन्होंने आरोपी श्रवण से असम के गुवाहटी से 1.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदी थी। जिसके बाद आरोपी श्रवण को गिरफ्तार करने के भरसक प्रयास किए गए। इस मामले की जांच सीआईए वन की टीम को सौंपी गई। उप निरीक्षक सलिंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी श्रवण के एनडीपीएस के एक मामले में अजमेर जेल में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद आरोपी को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन आरोपी संलिप्त हैं, उनके बारे में जानकारी हासिल करके उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें