निसिंग। गांव डाचर के नैना देवी स्थित दक्षेवर तीर्थ पर आज महारूद्र चंड़ी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कल कलश शोभा यात्रा व श्रीराम कथा आयोजित की जाएगी। मंदिर के मंहत राहुल गिरी ने बताया कि नैना देवी मंदिर स्थित दक्षेवर तीर्थ पर आज से महारूद्र चंड़ी यज्ञ का हर रोज आयोजन किया जाएगा। 25 फरवरी को मूर्ति स्थापना की जाएगी और 26 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भाजपा नेता जनक पोपली, ईशम शर्मा, सक्षम गिरी व लक्ष्मण कश्यप व अन्य मौजूद रहे। संवाद