घरौंडा। नई अनाज मंडी में होने वाली श्री महापुराण कथा की तैयारी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। नई अनाज मंडी में 17 से 23 मई तक महापुराण कथा में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कथा करेंगे। कथा को लेकर घर-घर जाकर न्योता देने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। दंडी स्वामी श्री श्री 1008 सर्वेसरा नंद स्वामी सरस्वती महाराज ने शुक्रवार को बाला जी कॉलोनी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्रीपाल राणा के निवास स्थान पर पहुंच कर श्रद्धालुओं को न्योता दिया। दंडी स्वामी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संवाद