महंत मस्त गिरी अखाड़े में पंच धुणी तपस्या में बैठ महंत प्रह्लाद गिरी महाराज और धुणे की परिक्रमा
करनाल। डेरा बाबा मस्त गिरी अखाड़े में शनिवार दोपहर महंत श्री श्री 1008 प्रह्लाद गिरी महाराज ने हवन-पूजन के साथ विश्व कल्याण के लिए पंचधूणी अग्नि तपस्या का शुभारंभ किया। यह कठिन तपस्या लगातार 31 दिनों तक चलेगी और 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर हवन और भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा। महंत प्रह्लाद गिरी प्रतिदिन दोपहर 12 से 2:15 बजे तक पंचधूणी के बीच बैठकर तप करेंगे। तपस्या से पूर्व महंत को पांच मिट्टी के मटकों के ठंडे पानी से स्नान कराया गया। इसके बाद उन्होंने स्वयं उपलों को अग्नि देकर पंचधूणी तपस्या शुरू की। उन्होंने बताया कि इस बार की तपस्या विश्व शांति और मानव कल्याण को समर्पित है। संवाद