फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माघ पूर्णिमा आज, पुष्य नक्षत्र में दान-स्नान का विशेष महत्व

Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इस बार माघ पूर्णिमा रविवार को मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र का विशेष योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र में दान-स्नान करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पित्तरों के नाम से हवन करने से पित्तर शांत होते हैं। श्याम ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद और मांगेराम शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा रविवार को सुबह 5:53 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 3:39 बजे तक रहेगी। पुष्य नक्षत्र दोपहर 11:58 तक रहेगी। पुष्य नक्षत्र में गंगा-यमुना पवित्र तीर्थ नदियों में स्नान करना चाहिए और वहीं घाट पर अपनी श्रद्धानुसार दान करना चाहिए। गोसेवा करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन


इस दिन यह होगा

- 2 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू हो जाएगा। 12 फरवरी को फाल्गुन संक्रांति, 13 को एकादशी और 15 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें