फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा सिरफिरा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित वृंदा एन्क्लेव में एक सिरफिरे ने मकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और मकान की छत पर जाकर पथराव कर दिया। जिस वजह मकान के पास खड़ी चार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी पथराव कर दिया। इस वजह से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 स्थित वृंदा एन्क्लेव निवासी गंगाराम बजाज ने बताया कि वधावाराम कॉलोनी निवासी शाकिर उनके घर में चोरी की नियत से घुसा था। रात करीब 11 बजे उन्हें मकान के बाहर ईंट-पत्थर गिरने ही आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकले तो देखा कि गाड़ियां क्षतिग्रस्त थीं। उनकी छत पर एक युवक चढ़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक के बाद एक पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिनमें दो डॉयल-112 और दो सेक्टर 13-17 थाने की थी। पुलिस को देखते ही आरोपी उन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया और पड़ोसियों की छत से गंगाराम के मकान की छत पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी ने उन पर भी पथराव किया, जिस हमले में एचसी संदीप और एचसी अशोक को गंभीर चोट लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शाकिर को मौके से ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें