फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंडर-11 की 100 मीटर दौड़ में माधवी रहीं प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संस्‍थान
विज्ञापन
निगदू। रिदम वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पिछले साल की बेस्ट एथलीट वंशिका ने मार्च पास्ट की अगुवाई की। अंडर-11 आयु वर्ग में 100 मीटर रेस में माधवी प्रथम और आस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंडर-17 आयु वर्ग में 800 मीटर दौड में माही प्रथम, रितिक द्वितीय और महक तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग में 1600 मीटर रेस में आयुष प्रथम, तुषार द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नालंदा हाउस विजेता रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में विनय ने 61 फीट चक्का फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वामन ने 60 फीट चक्का फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य राजीव कुमार, पीटीआई सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें