फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 03 Apr 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 निसिंग में नगरपालिका मोटिवेटर निशांत राणा दुकानदारों को कपड़े का थैला वितरित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। बाजार में वीरवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। नगर पालिका सचिव शैलेंद्र शर्मा, निशांत राणा और नवीन कुमार ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निशांत राणा ने लोगों को सूखा कचरा व गीला कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया। दुकानदारों को कपड़े के थैले वितरित कर दुकानों पर प्लास्टिक का उपयोग न करने व कागज के थैले का उपयोग करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कृष्ण, विजय और गीता रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें