103....आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोर माजरा की स्वयं सेविकाएं सफाई करते हुए। संवाद
मुनक। आर्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समिति के प्रधान सुखबीर सिंह मान व सचिव ओम प्रकाश ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता ही सेवा है का संदेश दिया। साथ ही लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, गीले-सुखे कचरे को अलग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गुरुकुल कमेटी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद