असंध। गांव शेखुपुरा में फसल अवशेष प्रबंधन व पराली न जलाने को लेकर ग्राम सचिव रवि रंगा और सरपंच प्रतिनिधि गुरजीत सिंह विर्क की मौजूदगी में किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ समय पर उठाकर पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। किसान दलबीर सिंह संधू शेखुपुरा ने बताया कि वे पराली को जलाने की बजाय गट्ठे बनवाते हैं। इस पर उन्हें 1200 रुपये प्रति एकड़ सहायता मिली। किसान नरवैर सिंह ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से जहां प्रदूषण बढ़ता है, वहीं आग फैलने से वाहन भी चपेट में आ जाते हैं। जरनैल सिंह, दलेर सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलिहार सिंह, सुदेश कटारिया, भूपेंद्र राणा व अन्य मौजूद रहे। संवाद