आईसीएसई बोर्ड की ओर से उत्तरीय क्षेत्रों की तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के सभी मुकाबले संपन्न हुए। टीम और एकल मुकाबलों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। एकल के तीनों आयु वर्ग और टीम मुकाबलों के अंडर-19 आयु वर्ग में लुधियाना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
आदर्श स्कूल के निदेशक मनसिमर सिंह, संयुक्त निदेशिका एना और बोर्ड के प्रतिनिधि एवं शिक्षांतर स्कूल गुरुग्राम की प्रिंसिपल अनीता नायर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए तो उपयोगी है ही, साथ ही मनोरंजन का एक अच्छा तरीका भी है।
शनिवार को बेटियों के तीनों आयु वर्ग में मुकाबले शुरू हो गए। कई रोचक मुकाबले भी हुए। जीत के लिए विभिन्न टीमों की महिला खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बेटियों के फाइनल मुकाबले होंगे। विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
- अंडर-19 आयु वर्ग : लुधियाना प्रथम, होशियारपुर द्वितीय, मोगा तृतीय।
- अंडर-17 आयु वर्ग : गुरदासपुर प्रथम, जालंधर द्वितीय, हरियाणा तृतीय।
- अंडर-14 आयु वर्ग : मुक्तसर प्रथम, लुधियाना द्वितीय, जालंधर तृतीय।
- अंडर-14 आयु वर्ग : केसर (लुधियाना) प्रथम, इशित (चंडीगढ़) द्वितीय, रिशित (चंडीगढ़) तृतीय।
- अंडर-17 आयु वर्ग : प्रथम (लुधियाना) प्रथम, दानिश (जालंधर) द्वितीय, अच्यूत (जालंधर) तृतीय।
- अंडर-19 आयु वर्ग : क्रिश (लुधियाना) प्रथम, सूतेज (होशियारपुर) द्वितीय, राघव (दिल्ली) तृतीय।