रादौर। कमेटी चौक के पास स्थित महिलाओं के रेडीमेड ब्रांडेड कपड़ों के नए शोरूम वस्त्रम पर बुधवार को लक्की ड्रॉ निकाला गया। लक्की ड्रॉ में उन ग्राहको को शामिल किया गया, जिन्होंने शोरूम से खरीदारी की थी। लक्की ड्रॉ समाजसेवी व अनाज मंडी रादौर के पूर्व प्रधान पवन गर्ग, रोटरी क्लब के सचिव भारत माटिया की देखरेख में निकाला गया। इस दौरान तीन लक्की ड्रॉ निकाले गए। जिसमें पहला पुरस्कार सुमन पांडे, दूसरा पुरस्कार संध्या आहूजा व तीसरा पुरस्कार नीलम बंचल के नाम निकला। लक्की ड्रॉ के विजेताओं को शोरूम की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद