फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोस्टर प्रतियोगिता में लवप्रीत प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसका उद्देश्य छात्राओं के सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महिला सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और नारी की उड़ान नए भारत की पहचान विषयों पर संदेश दिए गए। प्रतियोगिता में लवप्रीत ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य चमन लाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। ये महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के मुद्दों को बेहतर ढंग से उजागर करती हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र, रमन, सोनी भोरिया और आभा नरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें