फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम जैन धर्म के आराध्य पुरुष : सुभाष जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एसएस जैन सभा व पद्मावती जैन महिला मंडल की ओर से सेक्टर-14 स्थित जैन स्थानक में जैन कल्याणक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नमकार महामंत्र का जाप किया गया। जैन मुनि सुभाष जैन व महा साध्वी डाॅ. अर्चना के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुभाष मुनि ने कहा है कि इस साल में काल गणना के अनुसार बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों के पाप उजागर होंगे।

देश की सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के कारण भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जैन धर्म के आराध्य पुरुष हैं। देश में पहली बार एक नए युग का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर ही नहीं राष्ट्रीय स्वाभिमान की स्थापना होगी। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान नीरा जैन, गौरव जैन, सुरेश जैन, सुरेंद्र जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, ईश्वर जैन, मुनीष जैन, राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को संस्कारवान बनाएं माताएं

इस अवसर पर सुभाष मुनि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए माताओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ को चिंतामणि कहा जाता है, इनके नाम से शोक दूर हो जाते हैं। महामंत्र के जाप से तनाव दूर हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें