दयाल सिंह कालोनी की पार्क में आयोजित कथा में प्रवचन करते श्याम भारद्वाज। संवाद
करनाल। दयाल सिंह काॅलोनी के पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए श्याम मोहन भारद्वाज ने बताया कि कंस के कहने से पूतना गोकुल में श्रीकृष्ण को मारने जाती है। गोकुल में पहुंचकर श्रीकृष्ण को अपना दूध पिलाती है, भगवान श्री कृष्ण पूतना के छल को समझ जाते हैं और उसका वध कर देते हैं। आचार्य ने आगे बताया कि श्रीकृष्ण ने मनुष्य का ही नहीं बल्कि देवों का भी उद्धार किया। इस अवसर पर आरती आर्य, सोनिया मल्होत्रा, कुसुम गर्ग, कृष्णावंती बत्रा, चंद्र बत्रा, मोना संदूजा, नीरज सिंगला आदि मौजूद रहे। संवाद