फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ढाबे पर पहुंचे लोगों से नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बलड़ी बाईपास के पास ढाबे पर खाना खाने पहुंचे कार सवार तीन लोगों से बदमाश मारपीट कर नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गुल्लरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 22 जून को अपने साथी विशाल और संजीव के साथ बलड़ी बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ढाबे पर पिकअप कार में सवार चार युवक पहुंचे। जो शराब के नशे में थे। आरोपियों ने कार में रखे 25 हजार रुपये देख लिए और बिना कुछ कहे लाठी-डंडों और राॅड से वार कर दिया। बदमाश कार में रखे 25 हजार रुपये की नकदी ले गए। मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें