जिला जेल में आयोजित लोक अदालत में बंदी से बात करती सीजेएम सुमित्रा कादियान। डीआईपीआरओ
जगाधरी। जिला जेल में बुधवार को लोक अदालत लगाई गई। इस दौरान सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि जिला जेल में लोक अदालत के सामने कुल 10 मामले रखे। इन सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत नियमित जेल लोक अदालत है, जो हर महीने लगाई जाती है। इनमें उन मामलों का निपटारा किया जाता है, जो लोक अदालत में निपटाए जाने के योग्य पाए जाते हैं। सीजेएम ने जेल में कैदियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की भी जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी या कैदी बिना किसी वकील के प्रतिनिधित्व के न रहें। संवाद
जिला जेल में आयोजित लोक अदालत में बंदी से बात करती सीजेएम सुमित्रा कादियान। डीआईपीआरओ