फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण गोशालाओं में बना चारे का संकट। अपील: यथासंभव भूसा, चारा व अनाज का दान करें क्षेत्रवासी।

विज्ञापन
गोशाला में चारे के संकट से जूझ रहे गोवंश। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। लॉक डाउन के चलते निसिंग क्षेत्र में आने वाली सभी गोशालाओं में चारे का संकट बना हुआ है। गोशाला संचालक गोपाल गोस्वामी ने बताया कि निसिंग, गोंदर व अमूपूर की श्री कृष्ण गोपाल गोशालाओं में करीबन 4 हजार गोवंश है। लॉकडाउन के कारण गोशालाओं में दान भी कम पहुंच पा रहा है। ऐसी स्थिती में चारे का संकट ने विकाराल रूप धारण कर लिया है। ऐसे समय में गोवंश का जीवन बचा पाना एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आया है। लॉक डाउन के कारण ज्यादा लोग बाहर भी नहीं घूम सकते। ऐसे में एक गोशाला के गोवंशों के लिए भी पूरा दिन पेटभर चारा इक्ठ्ठा नहीं पा रहा है। अतः सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि सभी क्षेत्रवासी प्रतिदिन गाय माता के लिए 1 या 2 रूपए का दान अवश्य निकाले, ताकि इस संकट की घड़ी में इन जीवों का जीवन बच सके व किसान भी यथासंभव भूसे व चारे के दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें