फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को पांच लाख तक का ऋण

Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत बैंक माध्यम से पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उपायुक्त डाॅ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की पारिवारिक आय पांच लाख या इससे कम हो, 18 से 60 वर्ष के बीच आयु सीमा और पहले किसी ऋण मामले में बकायादार नहीं होनी चाहिए। परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार फोटो, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र और अनुभव पत्र सहित सभी की दो-दो फोटोकॉपी होनी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें