मूनक। पैन कार्ड और आधार कार्ड चोरी करने के बाद आरोपी ने प्राइवेट कंपनी से लोन ले लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। मूनक निवासी दीपचंद ने शिकायत देते हुए बताया कि किसी ने उसके प्रमाणपत्र पैन कार्ड, आधार कार्ड व फोटो प्रयोग करके पांच नवंबर 2021 में क्रेडिट कार्ड बनवाकर धानी कंपनी से 25000 का लोन ले लिया। जब उसने नेम सिंबल स्कोर चेक करने के लिए रिकॉर्ड डाउनलोड किया तो इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला।, क्योंकि 25000 रुपये की राशि मेरे सिंबल स्कोर में दिखाएं गई। किसी ने मोबाइल नंबर का प्रयोग करके इस ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद