बैंक से धोखाधड़ी कर ऋण लेने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सिसला निवासी दो व्यक्ति नवाब सिंह व रेशम ने 2018 में नकली रजिस्ट्री और जमाबंदी बनाकर बैंक से 12- 12 लाख रुपये का ऋण पास करवा लिए। इसके बाद दोनों 10-10 लाख रुपये बैंक से निकलवा कर फरार हो गए। जब जांच करवाई गई तो पता चला कि जिस जमीन पर ऋण लिया गया, वो उनकी नहीं है। आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर बैंक से ऋण लेकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।