फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा सुनने से मिलती है पापों से मुक्ति : सतीश

Sun, 26 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से सूर्य मंदिर की धर्मशाला में आयोजित श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य सतीश मिश्र ने कहा कि कथा के श्रवण मात्र से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है। श्रीराम की भक्ति पाने के लिए उनकी कथा का श्रवण जरूर करें। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण से करोड़ों प्राणियों का जीवन बदल गया। वो बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों में लग गए। प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि 27 अक्तूबर की शाम को व 28 की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र, हेमंत ठेकेदार, संजय कुमार, पार्षद सुधीर यादव, जंग बहादुर यादव, सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें