फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का कमिश्नकर बताकर लैपटॉप ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल कैनाल स्थित एक दुकान पर आयकर विभाग का कमिश्नर बताकर ठग 70500 रुपये का लैपटॉप लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने आयकर विभाग में जाकर कमिश्नर का पता किया तो वहां कोई भी संतोष नाम का व्यक्ति नहीं मिला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नवीन अग्रवाल ने बताया कि उसकी एक्सट्रीम कंप्यूटर्स के नाम से मुगल कैनाल में दुकान है। 18 फरवरी को दोपहर को वहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने अपना नाम संतोष कुमार यादव बताते हुए कहा कि वह आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर है। उसने मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भी दी और 70500 रुपये का एचपी का लैपटॉप खरीदा और उसकी पेमेंट निफ्ट से करके उसका मैसेज भी दिखाया लेकिन पेमेंट खाते में नहीं आई। जब उन्होंने आयकर विभाग में पता किया तो वहां पर संतोष कुमार यादव नाम का कमिश्नर नहीं मिला। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें