करनाल। जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में साप्ताहिक प्रवचन करते हुए रविवार को स्वामी शक्ति देव महाराज कुरड़ी वाले ने कहा कि हमें अपने गुरुदेव की कृपा से माता पिता और कन्या पूजन करने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए। अपने स्थानीय देवों की भी पूजा करनी चाहिए। स्थानीय देवी देवता व गुरु पूजा से कभी भी जीवन में अकाल कष्ट नहीं आता। इसीलिए हमें अपने गुरुदेव के चरणों में जाकर और मात पिता के पास बैठकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करके जीवन को आनंद और सुख में बिताना चाहिए। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने कहा हमें सभी गुरु चरणों की कृपा से निस्वार्थ भाव व प्रेम से सेवा करनी चाहिए। ब्यूरो