फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: म्हारे युवा मूर्ति शिल्पकारों से सीख रहे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास में जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांचवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय टाबर उत्सव-2023 का आयोजन हो रहा है।
इसमें सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ और 3डी स्कलप्चरल आर्ट में हरियाणा संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के रचनात्मक / कलात्मक विकास के उद्देश्य से मूर्तिकला का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी विद्यार्थी भविष्य में कला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढकऱ भाग लेने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूर्तिशिल्प प्रतियोगिताओं के बारे में भी जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग से हृदय कौशल ने बताया कि मूर्तिशिल्प एक मात्र ऐसा विषय है, जिसमें सभी विषयों का अध्ययन एक साथ हो जाता है। शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक ज्ञान को नवीनता प्रदान करता है। हरियाणा राज्य में लुप्त होती मूर्तिकला का विकास और विभिन्न माध्यमों में जैसे धातु, लकड़ी, पत्थर, पीओपी, टैराकोटा, कांच, वेल्डिंग और सिरामिक माध्यमों से भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें