करनाल। दादूपुर रोड़ान स्थित महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए आर्ट एंड क्रॉफ्ट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की लगभग 60 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और देवी सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। प्राचार्या डॉ. (मेजर) अनीता जून द्वारा पौधा एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रो. हरप्रीत ने विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। पहले दिन विषय विशेषज्ञ प्रो. हरप्रीत ने प्रतिभागियों को बताया कि किस तरह से पुरानी और इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुओं का उपयोग करके उसे सुंदर व काम में आने वाला बनाया जा सकता है। दूसरे दिन प्रो. हरप्रीत ने क्राॅफ्ट से संबंधित व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसमें आने वाली बाधाओं और उनके समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए। अंतिम दिन में प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम के समापन शनिवार को किया गया।इस अवसर पर प्रो. सुनील कुमार, प्रो. राम निवास, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. सुभाष चंद, डॉ. गुलशन मेहरा, डॉ. आशीष सांगवान, श्रवण, रवि, सचिन, अमित, नवजोत आदि भी उपस्थित रहे। ब्यूरो