फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से प्रेरित हो सीखी स्केटिंग, अब नेशनल में दिखाएगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी के सेक्टर सात निवासी व्यापारी विकास शर्मा की पुत्री मनीषा का विशाखापट्टनम में होने वाली 11वीं नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। जिससे परिवार में खुशी है। बडे़ भाई केशव की स्केटिंग प्रतिभा से प्रेरित होकर खेल से जुड़ी मनीषा ने 22 से 23 अक्तूबर के बीच हुई राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर 11 लड़कियों की टीम में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मनीषा के खेल प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मनीषा ने अपने भाई केशव को देख कर कुछ ही समय में रोल बॉल में जिले और प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विशाखापट्टनम में होने वाली 11वीं नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में चयनित होकर जिला रोल बॉल संघ और परिवार में जहां खुशी है। वहीं, छोटी उम्र में मनीषा की इस उपलब्धि पर उसकी मां श्वेता शर्मा को भी नाज है। मनीषा का सपना रोल बॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें