फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक में रोजाना 100 रुपये बढ़ रहा विलंब शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 जुलाई को संपन्न होंगे दाखिले, अंतिम दिन 600 रुपये लगेगा विलंब शुल्क
विज्ञापन


- राजकीय पीजी कॉलेज में अभी भी 1750 में से 371 सीटें रिक्त

मिशन एडमिशन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में आ गई है। अब विलंब शुल्क पर भी 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला दिया जा रहा है। दाखिले 30 जुलाई तक ही दिए जाएंगे। ऐसे में आगामी पांच दिनों में रोजाना 100 रुपये विलंब शुल्क बढ़ता जाएगा। इस हिसाब से अंतिम दिन 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर दाखिला दिया जाएगा।

कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले 30 जुलाई को संपन्न होंगे। अभी शेड्यूल आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। करनाल के सबसे बड़े संस्थान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में कुल 1750 स्नातक की सीटें हैं, इनमें से 1379 पर दाखिला हो चुका है और शेष 371 सीटों पर दाखिले जारी हैं। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान का कहना है कि जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला लेने से वंचित हैं, वे समय रहते दाखिला करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल बंद होने के बाद दाखिले की कोई संभावना नहीं रहेगी। उनके संस्थान में बीसीए और आईटी में महज सात-सात सीट ही रिक्त बची हैं। विदित हो कि जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की कुल 12405 सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए दो गुना से ज्यादा आवेदन आए थे। ब्यूरो





राजकीय पीजी कॉलेज में यह है स्थिति

कोर्स

कुल सीट
रिक्त

बीए

480
62

बीए अंग्रेजी

40
12

बीकॉम

400
62

बीसीए

120
07

होम साइंस

40
26

बीएएमसी जनसंचार
80
39

लाइफ साइंस

160
23

फिजिकल साइंस
330
106

आईटी

40
07

बीटीएम

60
27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें