फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जमीन के रुपये लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के कोहंड गांव के बलराम के साथ जमीन को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी दंपति ने रुपये लेकर बयाना तो लिखवा दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर 80 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घरौंडा के कोहंड गांव निवासी शिकायतकर्ता बलराम ने बताया कि वह कृषि कार्य के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। गांव कलहेड़ी निवासी एकता और उनके पति सुनील कुमार से मिले और कहा कि गांव गुढ़ा में एकता के नाम 42 कनाल 16 मरले कृषि जमीन है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। बलराम ने 16 अप्रैल को 80 लाख रुपये चेक और आरटीजीएस के जरिये एकता के नाम रुपये दिए। बलराम ने बताया कि आरोपियों ने न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही उनके पैसे लौटाए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें