फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवरात्र पर घर में जन्मी लक्ष्मी और दुर्गा, छाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवारों में खुशी का माहौल, बोले- मन्नत हो गई है पूरी
विज्ञापन


विशु शर्मा

करनाल। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है, इसलिए ये दिन शुभ माने जाते हैं। ऐसे में यदि किसी के घर में बेटी का जन्म हो तो उसे भी भाग्यशाली माना जाता हैं। शहर में कई परिवारों में बेटी के रूप में लक्ष्मी जन्मी हैं, उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कोई अपनी बेटा का नाम दुर्गा तो कोई लक्ष्मी रखना चाहता है।
इंद्रा चक्रवर्ती कॉलोनी निवासी राहुल बताते हैं कि उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को वह कन्याओं के साथ उसका कंजक पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपनी पहली संतान के रूप में बेटी चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी थी। भगवान ने उनकी मनोकामना पूरी की है।
विज्ञापन

राहुल की मां गीता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि भगवान ने पहले ही दो पोते दिए हैं, वह हमेशा से एक पोती भी चाहती थी यह तमन्ना अब पूरी हो गई है।
संगोही निवासी बंती सैनी ने बताया कि वीरवार को एक निजी अस्पताल में उनको अपनी पहली संतान के रूप में बेटी हुई है। वह पहली संतान के रूप में बेटी ही चाहते थे। मौका नवरात्र का है, ऐसे में घर में बेटी होने से खुशियां छा गई हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि नवरात्र में हमारे घर में देवी के रूप में बेटी आई है और इसका नाम भी हम मां दुर्गा के नौ रूपों के नाम से रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह बेटा व बेटी में भेदभाव नहीं करते हैं।
विज्ञापन

रसूलपुरा निवासी दीक्षा ने बताया कि उनके पास पहले ही दो बेटियां हैं और मां के नवरात्र में उनको तीसरी संतान के रूप में बेटी हुई है। इस खुशी में परिवार के लोगों ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें