फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित एक मकान से चोर लाखों रुपए के गहने और नोटों की माला चोरी कर फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और एफएसएल को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सेक्टर 4 चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित श्यामलाल ने बताया कि उनका एक मकान चार चमन में है और सेक्टर 4 में भी उन्होंने किराए का मकान लिया है। जब सुबह सेक्टर 4 के मकान में पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा था। जांच करने पर नोटों की 5 माला जो कि 11-11 हजार रुपए की थी, गायब है। ये माला बेटे की 29 जनवरी को हुई शादी में इस्तेमाल की गई थी। इसके अलावा चार सोने के कड़े, एक चैन, चार अंगूठी, कानों के टॉप्स, बाली और 60 हजार कैश भी गायब है। जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित एक मकान के अंदर चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। मकान व गली के आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अन्य गलियों के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें