फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन महीने तक बहरीन में फंसा रहा युवक फिर परिचितों की मदद से बुलाया भारत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। एक व्यक्ति से बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवक को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बहरीन भेज दिया। जहां वह फंस गया और परिजनों ने परिचितों की मदद से उसे वापस भारत बुलाया। बाद में रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

असंध थानाक्षेत्र के अरडाना निवासी राजेश ने बताया कि उसकी मुलाकात यूपी के आमवाली माजरा निवासी अजैब सिंह और गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी लखविंद्र सिंह से हुई। आरोपियों से पीड़ित के बेटे भूपेंद्र को अमेरिका भेजने के लिए 22 लाख रुपये में सौदा हुआ। 21 जनवरी 2022 को आरोपियों ने पीड़ित से चार लाख रुपये ले लिए। बाकी 18 लाख रुपये अमेरिका भेजने के बाद देने को कहा। मगर आरोपियों ने युवक को अमेरिका भेजने के बजाए बहरीन में फंसा दिया। करीब तीन महीने तक युवक बहरीन में ही रहा। उसके बाद किसी तरह भारत बुलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें