फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2,97,500 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कलंदरी गेट निवासी पूजा ने बताया कि वह मुगल कैनाल स्थित एससीओ 149 में अकाउंटस का काम सीखती थी। आरोपी विकास निवासी गांव लक्की बांसा, यमुनानगर उसके ऑफिस में अपनी आईटीआर भरवाने आया था। उसने कहा कि किसी को डीएमसी बनवानी है तो वह बनवा देगा एक बार पेपर देना होगा। उसने अपने भाई की 10वीं कक्षा की डीएमसी के लिए उसे 20 हजार रुपये दे दिए। उसने पूछा था कि पेपर कब होंगे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। 10 अप्रैल को उसने उसके भाई की डीएमसी उसके व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद वह बोला कि प्रवीण को सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 2,97,500 रुपये लगेंगे। उसने रुपये ले लिए, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई और अब रुपये देने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें