करनाल। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-7 निवासी रजत गर्ग ने बताया कि पांच जुलाई 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर संदेश भेजकर पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन काम करने पर 800 से 900 रुपये प्रतिदिन कमीशन मिलेगा। पीड़ित ने दो-तीन दिन तक ऑनलाइन काम किया। बाद में आरोपी ने पीड़ित का नंबर टेलीग्राम एप पर शिफ्ट कर दिया और रुपये मांगे। आरोपी के कहने पर उसने उसके खाते में 21.47 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए मगर अब कमीशन नहीं दे रहे। इसके लिए 2.75 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि ग्रुपआन कंपनी मोहाली के नाम से पंजीकृत है। संवाद