फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुंजपुरा के अंतर्गत गांव चोरा में जहरीला पदार्थ खाने के बाद सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की सोमवार रात मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने धोखे में कोई जहरीली दवा खाने की बात कही है। गांव चौरा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता आशा ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतका की करीब 3 साल पूर्व शादी हुई थी। महिला डेढ़ वर्षीय एक बच्चे की मां थी। ग्रामीणों का कहना है महिला ने घरेलू कारणों से जहरीला पदार्थ खाया था। उधर, महिला के सब जनों का कहना है कि सिर में दर्द रहने के कारण महिला कि पिछले कुछ माह से तबीयत खराब चल रही थी। धोखे में उसने कोई जहरीली दवा खा ली। उन्होंने किसी भी तरह के घरेलू विवाद से इनकार किया है। थाना कुंजपुरा प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि मृतका का शव पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें