क्षेत्र के गांव चन्द्राव निवासी एक महिला की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव चन्द्राव की रहने वाली कृष्णा देवी लबकरी बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी गढ़ी बीरबल की ओर से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि डंपर चालक फरार हो गया। जांच अधिकारी गुरबचन सिंह का कहना है कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-संवाद