फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जस्सा सिंह के जन्मदिन पर बांटे लड्डू

Wed, 06 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्म दिन पर मिठाई बांटते इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल स
विज्ञापन
करनाल। जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक पर मंगलवार को सिख समुदाय के महान जरनैल सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उनके महान कार्यों पर चर्चा की गई। चौक को फूलों से सजाया गया और अरदास करने के बाद लड्डू बांट कर शुभकामनाएं दी। 18वीं सदी के महान योद्धा जस्सा सिंह, रामगढ़िया मिसल के बानी थे। वह उन पांच सिख जरनैलों में से एक थे, जिनके नेतृत्व में सिख फाैज ने मुगलों को हराकर दिल्ली के लाल किले पर मुगलिया झंडे को उतारकर खालसा का निशान साहेब लहराया था। कुलवंत सिंह कलेर, इंद्रजीत सिंह, महासचिव हरपाल सिंह, प्रधान गुरकीरत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें