हाॅकी खिलाड़ियों को मिठाई देते जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह। खेल विभाग
करनाल। एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों के स्वर्ण पदक जीतने पर जिले के हॉकी के खिलाड़ियों और कोचों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह और हॉकी कोच बृज भूषण ने युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बधाई दी। मिठाई बांटने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और भारतीय हॉकी टीम जिंदाबाद के नारे लगाए। संवाद