फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काछवा पुल से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काछवा रेलवे ओवरब्रिज से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अल सुबह करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गिरा था लेकिन गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अन्य मजदूरों का कहना है कि श्रवण ने रात को शराब का सेवन किया था, वह टॉयलेट के लिए उठा तो पुल से नीचे गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिया है। बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव नरमा निवासी हंसराज ने बताया कि काछवा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य चल रहा है। पिछले पांच दिन से वह काम कर रहे हैं। रात को काम करने के बाद उनका साथी श्रवण ओवरब्रिज पर ही सो गया। रात को उठा तो वह करीब 40 फीट नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रवण के तीन बच्चे हैं। एक लड़की और दो लड़के। थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी सुखपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें