गांव मुखाली में एक प्रवासी श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज के मॉर्चरी हाउस भेज दिया। श्रमिक ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका। बिहार के जिला मधुबनी निवासी रामप्रकाश ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई उपेंद्र सहाय (27) के साथ मजदूरी के लिए गांव मुखाली में आया था। शनिवार देर शाम उसके चचेरे भाई उपेंद्र सहाय ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद