फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले नर्सरी की रोपाई करने वाले 11 किसानों को विभाग ने दिया

विज्ञापन
किसान को नोटिस देते एडीओ राकेश श्योराण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी करनाल 15 मई से पहले धान के लिए नर्सरी की रोपाई करने वाले किसानों के खिलाफ कृषि विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एडीओ राकेश श्योराण ने कृषि उपनिदेशक के आदेश पर गांव खराजपुर नलवी पुर व नसीरपुर के करीब 11 किसानों को नर्सरी रोपाई करने के लिए नोटिस दिया है जानकारी देते हुए एडीओ ने बताया कि 15 मई से पहले किसान धान के लिए नर्सरी की रोपाई नहीं कर सकते एडीओ द्वारा गांव खराजपुर में 7 किसानों ने 20 एकड़ में नलवी पुर में 4 किसानों ने 14 एकड़ में व नसीरपुर में एक किसान ने 4 एकड़ में धान लगाने के लिए नर्सरी लगाई हुई है विभाग की ओर से इन किसानों को 3 दिनों में नर्सरी को नष्ट करने के आदेश दिए गए हैं यदि यह ऐसा नहीं करते तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और प्रशासनिक अमले के साथ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बॉक्स किसानों का तर्क यमुना के पास 10 फुट पर है पानी गांव के खराजपुर के किसानों का कहना है कि यमुना के पास पानी का स्तर बहुत ऊंचा है वह साल में सिर्फ एक बार ही धान की रोपाई करते हैं समय से पहले धान की रोपाई करना उनकी मजबूरी है क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते तो यमुना में पानी का स्तर बढ़ने पर उनकी फसल नष्ट हो जाती है उन्होंने बताया कि 1 मई से पहले नर्सरी की रोपाई और 1 जून से पहले धान की रोपाई वह इसलिए करते हैं ताकि मानसून के समय में उनकी फसल बच सकें बॉक्स जमाबंदी पर लिखा है सैलाब खराजपुर के सरपंच कुलविंदर ने बताया कि उनकी जमाबंदी पर सैलाब लिखा हुआ है पानी का स्तर बढ़ने से पहले धान की रोपाई करते हैं गांव खराजपुर की करीब 500 एकड़ भूमि यमुना के अंदर आती है गांव के किसान लिखित में भी कृषि उप निदेशक आदित्य प्रताप डबास को ज्ञापन दे चुके हैं कि वह केवल एक बार ही धान की रोपाई करते हैं अगर वह दो बार धान की रोपाई करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है वर्जन कृषि उपनिदेशक डॉ आदित्य प्रताप डबास का कहना है कि जो किसान समय से पहले धान के लिए नर्सरी की रोपाई करता है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें