फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रधान पद के लिए कुलदीप राणा और चंद्रपाल ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। असंध बार एसोसिएशन का चुनाव नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधान पद के लिए कुलदीप राणा और चंद्रपाल ने वीरवार को अपने वकील साथियों के साथ नामांकन दाखिल किया जबकि सचिव पद के लिए राजदीप राणा व कुलदीप रोजड़ा और संयुक्त सचिव पद के लिए अनिल कुमार गोलन व बलविंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

आरओ प्रदीप राणा और एआरओ राकेश ने बताया कि असंध बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को होगा। पहले दिन प्रधान पद के लिए कुलदीप राणा और चंद्रपाल, सचिव के लिए राजदीप राणा और कुलदीप रोजड़ा और सह सचिव अनिल गोलन और बलविंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। पहले दिन उपप्रधान के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसमें स्क्रीनिग के लिए पांच दिसंबर व नाम वापस लेने के लिए छह दिसंबर का समय दिया गया है। जो भी उम्मीदवार फाइनल होंगे। आठ दिसंबर को उनके नामों की लिस्ट लगा दी जाएगी। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। मौके पर सोमदत्त शर्मा, बलिहार सिंह विर्क, नरेंद्र व इंद्रजीत पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें