फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31. कृषि विज्ञान केंद्र करनाल ने कुटैल में मनाया वन महोत्सव

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केन्द्र कुटैल में पौधारोपण करते अतिथि।
विज्ञापन
करनाल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र ने वन विभाग के सहयोग से हरियाणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटैल गांव में वन महोत्सव मनाया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ महा सिंह, जिला विस्तार विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों को पानी बचाने और पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की पौधों को लगाना और उनकी सुरक्षा करना सीधा-सीधा जल संरक्षण अभियान से जुड़ा हुआ है। अधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाने से बारिश होगी, जिससे भू-जल रिचार्ज होगा। उन्होंने कहा कि अब पानी को बचाना हम सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को पेड़-पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटैल की प्रधानाचार्य मनदीप शर्मा सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें