फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल गेट पर छात्र की कमर में घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी में सरकारी स्कूल के गेट पर एक विद्यार्थी की कमर में चाकू घोंप दिया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल विद्यार्थी के पिता ने इसकी शिकायत बुटाना थाने में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी सुरिंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा हेमंत कुमार सरकारी स्कूल में पढ़ता है। दोपहर को वह स्कूल से घर आ रहा था। जब उसका बेटा स्कूल के गेट पर पहुंचा तो प्रिंस नाम का लड़का आया और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके बेटे की कमर पर लगा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद स्कूल के अन्य विद्यार्थी उसके बेटे को घायल अवस्था में घर लेकर आए। फिर उसके भाई का बेटा विजय उसे अस्पताल लेकर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें