संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। पूंडरी बस स्टैंड से पानीपत जा रही बस में सवार महिला यात्री के बैग एक किटी सेट, और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पूंडरी निवासी रीना ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते शनिवार पानीपत जाने के लिए अपने बच्चों के साथ बस स्टैंड से रोडवेज की बस में 11 बजे के करीब बैठी। उसके पास एक बैग था, जिसमें कुछ कपड़े, गहने व नकदी का पर्स बैग की साइड वाली जेब में रखा था। जब वह बस में चढ़ने लगी तो खिड़की पर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका सामान वाला बैग चढ़ते हुए पकड़ लिया।
बस में चढ़ने के पश्चात मेरे बच्चों ने बैग मांगा तो उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह बेफिक्र रहे। बाद में वह अज्ञात व्यक्ति अपने तीनों साथियों के साथ बस्तली अड्डे पर उतर गया और उतरने से पहले बैग हमें दे दिया। जब उसने तो बैग की साइड वाली जेब में रखी किट की चैन खुली मिली और सामान गायब मिला तो शोर मचा दिया। इस पर चालक ने बस रोक दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।