फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भी करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीनू बांगड़ करनाल। फसल कटने का समय नजदीक है । कोरोना वायरस के कारण किसानों के सामने परेशानी बढ़ गई है। मजदूर नहीं मिल रहे हैं। और न ही उनको रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को खुली जगह है। किसान धर्मपाल का कहना है कि ऐसे में फसल को कहां रखा जाए । इस समय फसल को बचाए रखने के लिए खुली जगह का होना अति आवश्यक है। वहीं, राजू नंबरदार ने बताया कि फसलों को काटने के लिए जो लेबर आती है वह ज्यादातर बिहार से की है लेकिन इस समय लॉक डाउन है तो लेबर ने आने के लिए मना कर रही है । जिसके कारण फसल कटाई में दिक्कत हो सकती है। किसान मलकीत ने बताया कि जो फसलें कंबाइन से कटती हैं, इन दिनों कंबाइन ना मिलने के कारण उनकी कटाई में भी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें