फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडियों में उतरा किसान मोर्चा, प्रभारी नियुक्त

Wed, 16 Oct 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। अनाज मंडियों में धान खरीद व्यवस्था को सुधारने के लिए अब सरकार के साथ संगठन भी उतर आया है। भाजपा किसान मोर्चा ने सभी मंडियों में किसानों की सहायता के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। असंध की अनाज मंडी के लिए असंध मंडल अध्यक्ष को प्रभारी नरेश पोपड़ा को नियुक्त किया गया है।
नरेश पोपड़ा (पंचगामा) प्रभारी बनने के बाद अनाज मंडी पहुंचे। यहां का निरीक्षण कर फसल खरीद कार्य के सुचारू संचालन को देखा। अधिकारियों से फसल खरीद का पूरा ब्यौरा मांगा और धान खरीद कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसान मजदूर कर्मचारी व्यापारी, युवा एवं महिलाओं सहित हर वर्ग को सुख सुविधा देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका अंदाजा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण से पहले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली के उपहार के रूप में 750 रुपए बढ़ाने सहित युवाओं को बिना खर्ची पर्ची रोजगार देने के साथ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चाहती है कि किसानों की फसल बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने फसल खरीद के साथ उठान कार्य में तेजी लाने बारे भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें