करनाल। बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सेक्टर-7 से शुरू होकर गुरुद्वारा नानकसर बाबा कश्मीरा सिंह सेक्टर-6 पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। दशमेश अखाड़े के सिंहों ने गतका का प्रदर्शन किया। सेवा सिमरन सोसाइटी की अध्यक्ष बीबी रूपिंदर कौर ने बताया कि 15 फरवरी को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कम्युनिटी सेंटर मेन रोड, हुड्डा मार्केट, सेक्टर-5 के पास कीर्तन समागम का आयोजन होगा। प्रेसिडेंट इंदरजीत सिंह दुआ, गुलजार सिंह चीमा, परमजीत सिंह रावर, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह, जसबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद